म. प्र. अग्रवाल युवा महासभा के संभागीय अध्यक्ष श्री अमित गोयल कुक्कू ने आयोजित की माता की चौकी

सतना (श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल)। 22 मार्च 2026, मध्य प्रदेश अग्रवाल युवा महासभा के संभागीय अध्यक्ष श्री अमित गोयल “कुक्कू” एवं उनके मित्र मंडली ने 22 मार्च रविवार को शास्त्री चौक में भव्यता पूर्ण तरीके से माता की चौकी आयोजित की।

चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस भव्य देवी जागरण में अग्रवाल समाज, महासभा एवं व्यापारिक तथा राजनैतिक लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच में मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा का बैनर और उसमें लगी प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश मित्तल की फोटो कार्यक्रम को गरिमा प्रदान कर रही थी।

रात्रि 8:00 बजे से माता रानी की आरती के पश्चात भजन संध्या का शुभारंभ हुआ जिसका समापन रात्रि की 11:30 बजे माता रानी की महाआरती के साथ हुआ कार्यक्रम में अतिथि वरिष्ठ राजनेता मध्य प्रदेश शासन के पूर्व उद्योग मंत्री एवं वर्तमान में अमरपाटन विधायक डॉ राजेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी। डॉक्टर सिंह ने कुक्कू भैया मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना करते हुए जनकल्याण की कामना की।

कुक्कू भैया द्वारा आयोजित* धार्मिक भजन संध्या व्यवस्था की दृष्टि से एक मिसाल थी उनके द्वारा आयोजित मंच व्यवस्था, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, प्रसाद वितरण व्यवस्था आदि की सभी उपस्थित जनों ने प्रशंसा की ।

इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल (प्रांतीय उपाध्यक्ष म. प्र.अग्रवाल महासभा) सहित अनेक गणमान्य अग्रजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी ।

Share News :
Scroll to Top